फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Condemnation resolution passed against Labor Department

श्रम विभाग के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

Tue, 11 Feb 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Condemnation resolution passed against Labor Department
फकोट ब्लाक सभागार में आयोजित नरेंद्रनगर क्षेत्र पंचायत की बैठक में श्रम विभाग के अधिकारियों के उपस्थित न होने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बीडीसी बैठक में पेयजल, शिक्षा, समाज कल्याण पेंशन और ऑल वेदर परियोजना के मुद्दे प्रमुखता से छाए रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षा में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जरूरतमंद लोगों के श्रम कार्ड समय पर न बनने की समस्या प्रमुखता से उठाई। कहा कि श्रम कार्ड न बनने के कारण पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, लेकिन सदन में श्रम विभाग के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर सर्व सम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। प्राथमिक विद्यालय कसमोली, पजैगांव के जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मत न होने पर सदस्यों ने रोष जताया। डाबरखाल इंटर कॉलेज में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की गई। पंचायत भवन में चल रहे प्राथमिक विद्यालय बेडधार का भवन निर्माण करने की मांग की गई।
विज्ञापन

निगेर गांव में पेयजल टैंक निर्माण की मांग प्रधान ने प्रमुखता से उठाई। ऑल वेदर परियोजना निर्माण से ग्राम सभा सिगताली की पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से पंचायत प्रतिनिधियों ने रोष जताया। सदस्य किशोर कंडारी ने पशु चिकित्सालय फकोट में पेयजल की समस्या को देखते हुए हैंडपंप लगाने की मांग की। फकोट- कटकोट संपर्क मार्ग डामरीकरण करने, सल्डोगी-फर्त मोटर मार्ग फेज टू के निर्माण करने की मांग की गई। बांसकाटल के प्रधान लिखवार सिंह ने आयुर्वेदिक चिकित्सालय के स्वीकृत भवन निर्माण करने की मांग की। बैठक में डीडीओ आनंद सिंह, बीडीओ जयेंद्र सिंह राणा, ज्येष्ठ प्रमुख श्याम लाल, कनिष्ठ उप प्रमुख राजपाल, बीडीसी सदस्य सुलोचना कपरूवाण, प्रधान सपना, युद्धवीर सिंह, राजीव भंडारी, सीमा देवी, सुखपाल सिंह बिष्ट व अनूप नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed