फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Computer training certificates were distributed

Tehri News: छात्र-छात्राओं को वितरित किए कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाणपत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Computer training certificates were distributed
आरएसएस के आचार्य श्री चंद कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र से छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 13 छात्र-छात्राओं को डीएम मयूर दीक्षित और प्रांत सेवा प्रमुख पवन कुमार ने प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हर क्षेत्र के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी होगी। डीएम ने कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र को 4 कंप्यूटर सेट भेंट किए।
विज्ञापन


सेवा संस्कार समरसता समृद्धि (सेवा भारती) की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम दीक्षित, प्रांत सेवा प्रमुख कुमार, स्वरूपानंद यति महाराज ने किया। प्रांत सेवा प्रमुख ने कहा कि सेवा भारती का मुख्य मुख्य उद्देश्य गरीब, असहाय बच्चों और युवाओं के जीवन रक्षा और जीवन निर्माण करना है। बच्चों के संस्कार, सिलाई केंद्र, भजन मंडली, ई-लाइबरेरी, छात्रावास, अस्पताल सहित विभिन्न क्षेत्रों में समाज के सहयोग से सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर सेवा भारती के अध्यक्ष सुशील तिवारी, आरएसएस के विभाग प्रचारक पारस, संजीव भट्ट, राकेश बडोनी, प्रीतम नेगी, अरविंद नौटियाल, आंचल नेगी, अंजली नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed