फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Computed radiography X-ray machine will be installed in Kirtinagar and Hindolakhal hospitals

Tehri News: कीर्तिनगर और हिंडोलाखाल अस्पताल में लगेगी कंप्यूटेड रेडियोग्राफी एक्सरे मशीन

Wed, 03 Jan 2024 05:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
Computed radiography X-ray machine will be installed in Kirtinagar and Hindolakhal hospitals
फरवरी से दोनों अस्पतालों में एक्सरे की सुविधा मिलने की जगी है उम्मीद
विज्ञापन

नई टिहरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कीर्तिनगर और हिंडोलाखाल को एक्सरे कंप्यूटेड रेडियोग्राफी (सीआर) सिस्टम की स्वीकृति मिल गई है। फरवरी से दोनों अस्पतालों में क्षेत्र के लोगों को एक्सरे की सुविधा मिलेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कीर्तिनगर में अब तक एक्सरे की सुविधा नहीं थी। हिंडोलाखाल की एक्सरे मशीन पिछले छह माह से खराब चल रही थी।
जिला खनिज न्याय फाउंडेशन से कीर्तिनगर और हिंडोलाखाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक तकनीकी से युक्त एक्स-रे कंप्यूटेड रेडियोग्राफी (सीआर) सिस्टम लगाने की स्वीकृति मिली है। सीएमओ डॉ. मनु जैन ने बताया कि एक एक्सरे कंप्यूटेड रेडियोग्राफी सिस्टम मशीन की कीमत लगभग 18 लाख है। तीन-तीन लाख की धनराशि से जहां एक्सरे मशीन लगाई जानी है वहां मरम्मत कार्य और अन्य उपकरण क्रय किए जाने है।
विज्ञापन

एक्सरे कंप्यूटेड रेडियोग्राफी सिस्टम की खासियत यह है कि इसकी फिल्म धुलने की जरूरत नहीं होती है। एक्सरे करते ही फिल्म की तस्वीर को सीधे कंप्यूटर से प्राप्त कर सकते हैं। कीर्तिनगर अस्पताल में अब तक एक्सरे की सुविधा नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को श्रीनगर जाना पड़ता था। दोनों अस्पतालों के लिए नई कंप्यूटेड रेडियोग्राफी सिस्टम खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। फरवरी से दोनों अस्पतालों में लोगों को एक्सरे करने की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed