फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Complete the work of Chaldagaon-Kukhui motorway soon

चल्डगांव-कुखुई मोटर मार्ग का कार्य जल्द करें पूरा

Sun, 03 Oct 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Complete the work of Chaldagaon-Kukhui motorway soon
नरेंद्रनगर के कुखई कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का स्वागत करते ग्रामीण। - फोटो : NEW TEHRI
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर ब्लॉक की धमांस्यू पट्टी के गांवों का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनी। उन्होंने क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण चल्डगांव-कुखुई मोटर मार्ग के अवशेष निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के लिए लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को कृषि मंत्री उनियाल ने धमांस्यू पट्टी के ग्राम पंचायत कुखुई में भाजपा की ओर से आयोजित सेवा समर्पण अभियान में प्रतिभाग किया। गांव पहुंचने पर मंत्री का ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कृषि और उद्यानीकरण से ही स्वरोजगार की सर्वाधिक संभावना है। उन्होंने चल्डगांव-कुखुई मोटर मार्ग का निरीक्षण करते हुए लोनिवि के ईई मोहम्मद आरिफ खान को अवशेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, ग्राम प्रधान मंगली देवी, स्यूड़ की प्रधान रजनी देवी, दिउली सतपाल मनवाल, कसमोली सुरेंद्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल भट्ट, दर्मियान रमोला, पूरण सिंह असवाल, हुकुम भंडारी, शूरवीर भंडारी, चंदन सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, सूरज बिष्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed