फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Complete the work of approved schemes soon: DM

स्वीकृत योजनाओं का कार्य जल्द पूरा करें : डीएम

Thu, 24 Aug 2023 03:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 03:56 PM IST
विज्ञापन
Complete the work of approved schemes soon: DM
नई टिहरी। डीएम मयूर दीक्षित ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के लिए जिले में पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन पॉलिसी के तहत स्वीकृत धनराशि और अन्य कार्यों के लिए प्रस्तावित किए जाने वाले धनराशि के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने पॉलिसी के तहत स्वीकृत धनराशि की समीक्षा की। आरवीएनएल के डीजीएम भूपेंद्र ने बताया कि तीन नई योजनाएं स्वीकृत की गई है जिनमें मलेथा में माधो सिंह भंडारी स्मारक निर्माण कार्य, वाई जंक्शन और ढालवाला क्षेत्र में रिवाड़ा खाला बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य के लिए डीपीआर के अनुसार धनराशि लोनिवि और सिंचाई विभाग को दी गई है।
विज्ञापन

जल संस्थान देवप्रयाग के ईई नरेश पाल ने योजना में अवशेष धनराशि को समायोजित करने और कुछ अतिरिक्त धनराशि की मांग की। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस अशिमा गोयल, अपर जिलाधिकारी केके मिश्र, ग्रामीण निर्माण विभाग की ईई मीनल गुलाटी, अमित आनंद, प्रशांत भारद्वाज मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed