फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Complete the parking work soon and hand it over

Tehri News: पार्किंग का काम जल्द पूरा कर हस्तांतरित करें

Thu, 07 Aug 2025 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 07 Aug 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
Complete the parking work soon and hand it over
कद्दूखाल और चमियाला में पार्किंग निर्माण कार्य में तेजी लाएं : डीएम
विज्ञापन

नई टिहरी। जिले में निर्माणाधीन और प्रस्तावित पार्किंग स्थलों की समीक्षा करते हुए डीएम नितिका खंडेलवाल ने निर्माण कार्य जल्द पूरा कर प्रस्तावित पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जहां पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है उसके हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द शुरू करें।
बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने सीएम की घोषणा सहित अन्य सभी पार्किंग की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने पार्किंग निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कार्यगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माणाधीन और प्रस्तावित पार्किंग परियोजनाओं को समय से पूरा कर संबंधित निकायों को हस्तांतरित करें। बैठक में बताया गया कि लंबगांव में निर्माणाधीन पार्किंग का कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

कीर्तिनगर में पार्किंग का निर्माण कार्य अक्तूबर 2025 में पूरा कर दिया जाएगा। एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कहा कि कद्दूखाल और चमियाला में पार्किंग की अत्यधिक जरूरत है। इस पर डीएम ने पार्किंग निर्माण कार्य प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने एएमए जिला पंचायत भागवत पाटनी को निर्देशित किया कि किसी भी होटल या रिजॉर्ट का नक्शा पास करते समय पार्किंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए और सभी वैधानिक नियमों का पालन करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अन्य स्थानों पर पार्किंग सुविधाओं की योजना पर भी चर्चा की गई। कैंपटी में सड़क किनारे संचालित पार्किंग का प्रबंधन स्पष्ट नहीं होने पर डीएम ने एसडीएम धनोल्टी को त्वरित जांच कर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए। बैठक में पर्यटन अधिकारी एसएस राणा, जिला विकास प्राधिकरण के एई पंकज पाठक और ईओ प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed