फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Committees and mini-bank account holders assume DCB

समितियों व मिनी बैंक को खाताधारक मान रहा डीसीबी

Tue, 22 Nov 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Tue, 22 Nov 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नोटबंदी के फैसले ने साधन सहकारी समितियों और मिनी बैंकों के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला सहकारी बैंक ने अब समितियों और मिनी बैंक को केवल एक खाताधारक के रूप में मानकर सप्ताह में केवल 24 हजार कैश ही दे रहा है, जिससे समिति एवं मिनी बैंकों से जुड़े ग्राहक और अधिकारी-कर्मचारियों को दिक्कतें हो रही है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने पांच सौ एवं एक हजार नोटबंदी के बाद सहकारी समितियों और मिनी बैंकों को बैंक मनाने से इनकार कर लेनदेन पर 11 नवंबर से पूरी तरह रोक लगा दी है। जिले में 88 सहकारी समितियां, 115 मिनी बैंक संचालित है।
विज्ञापन


वर्तमान में दो करोड़ से अधिक की धनराशि डीसीबी में डिपोजिट है। पहले डीसीबी की शाखाओं की भांति समितियों और मिनी बैंक को कैश दिया जाता था, लेकिन नोटबंदी के चलते डीसीबी में समितियों और मिनी बैंकों को केवल एक खाता धारक के रूप में 24 हजार ही सप्ताह में कैश दे रहा है। जिससे समितियों एवं मिनी बैंक के खाताधारकों के सामने जमा पैसे को निकलने की ही समस्या पैदा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए नियम के अनुसार आरबीआई ने मिनी बैंक एवं सहकारी समितियों को केवल ग्रामीण बचत केंद्र के रूप में माना है, जिसके चलते समितियां एवं मिनी बैंकों को केवल एक खाताधारक के रूप में कैश दिया जा रहा है।

- वंदना श्रीवास्तव, महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक।

समितियों एवं मिनी बैंकों के ग्राहक लगातार चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन डीसीबी से केवल सप्ताहभर में 2400 कैश ही मिल रहा है। समस्या का निराकरण नहीं होने पर साधन सहकारी समिति सचिव परिषद को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।
-हर्षमणी नौटियाल, जिलाध्यक्ष, साधन समिति सचिव परिषद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed