{"_id":"652bea6f0f502d27f70afc14","slug":"colorful-beginning-of-kunjapuri-fair-with-chholiya-dance-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-3029-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: छोलिया नृत्य के साथ कुंजापुरी मेले का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: छोलिया नृत्य के साथ कुंजापुरी मेले का रंगारंग आगाज
विज्ञापन
नरेंद्रनगर में कुंजापुरी एवं पर्यटन विकास मेले के दौरान छोलिया नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार।
फोटो
हेरिटेज के रूप में आठ करोड़ से संवारा जाएगा नरेंद्रनगर का पुराना बाजार
शहरी विकास मंत्री अग्रवाल व वन मंत्री उनियाल ने किया मेले का शुभारंभ
नरेंद्रनगर (टिहरी)। ढोल बाजों की धुन, मार्च पास्ट, छोलिया नृत्य और स्कूली बच्चों की शानदार झांकियों के साथ रविवार से आठ दिवसीय श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व वन मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। उन्होंने कहा कि मेला मनोरंजन के साथ ही धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा। मंत्री ने कहा कि नरेंद्रनगर के पुराने बाजार के स्वरूप को यथावत रखते हुए बाजार को हेरिटेज के रूप में आठ करोड़ आठ से संवारा जाएगा।
रामलीला मैदान में आयोजित मेले के शुभारंभ पर शहरी विकास मंत्री अग्रवाल, वन मंत्री सुबोध उनियाल और पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने मेले का ध्वज लगाया। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि नरेंद्रनगर के चहुंमुखी विकास में कभी धन की कमी को आड़े नहीं आएगी। वनमंत्री उनियाल ने कहा कि मेला आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल और संस्कृति के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि नरेंद्रनगर के पुराने बाजार के स्वरूप को यथावत रखते हुए बाजार को हेरिटेज के रूप में आठ करोड़ आठ लाख से संवारा जाएगा। ऑडिटोरियम के विस्तारीकरण के लिए स्वीकृति मिल चुकी है।
मेला समिति के अध्यक्ष/पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने मलिन बस्ती में आवासीय भवन निर्माण करने, वर्षों से संविदा पर कार्यरत कर्मियों को नियमितीकरण करने की मांग की। इंडिया टुडे केयर ग्रुप के सीएसआर मद से खेल विभाग को बस उपलब्ध कराने पर मंत्री ने ग्रुप की यशोदा और रमा को पहाड़ी टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह भंडारी, मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, गजा नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती, बचन पोखरियाल आदि उपस्थित रहे। संचालन महेश गुसाईं व रमेश असवाल ने किया।
विज्ञापन
झांकियां रही आकर्षण का केंद्र
कुंजापुरी पर्यटन विकास मेले में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न धार्मिक, शैक्षिक एवं पर्यटन, चंद्रयान-3, राम बरात की झांकियां निकाली। झांकियों के दौरान छात्र-छात्राएं शानदार नृत्य करते नजर आए। विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे लेकिन शाम होते विकास प्रदर्शनी के स्टॉलोें में लाइट की व्यवस्था न होने पर स्थानीय लोगों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
शहीदों को किया याद
विभिन्न विभागों के स्टालों के उद्घाटन के उपरांत शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, वन मंत्री उनियाल शहीद स्मारक पहुंचे। वहां उन्होंने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा, स्व. गोविंद बल्लभ पंत, डाॅ. भीमराव आंबेडकर और श्रीदेव सुमन की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया।