फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   College running in Baratghar

तय समय सीमा बीतने के छह माह बाद भी पूरा नहीं हो पाया महाविद्यालय भवन निर्माण

Sun, 14 Aug 2022 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
College running in Baratghar
कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड की लापरवाही राजकीय महाविद्यालय कमांद के छात्र-छात्राओं पर भारी पड़ रही है। निर्धारित समय सीमा बीतने के छह माह बाद भी कार्यदायी संस्था महाविद्यालय का भवन निर्माण नहीं कर पाई। भवन नहीं होने के कारण पिछले छह साल से महाविद्यालय बरातघर और इंटर कॉलेज के तीन कमरों में चल रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में कमांद महाविद्यालय को मंजूरी मिली थी। भवन के अभाव में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इंटर कॉलेज के तीन कमरों व बरातघर में कक्षाएं संचालित की गई। कॉलेज में बीए की हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, समाजशास्त्र और राजनीतिक विषय में गत वर्ष 171 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। दो साल पहले सरकार ने तीन करोड़ 15 लाख 69 हजार स्वीकृत कर महाविद्यालय के भवन निर्माण की जिम्मेदारी कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड को सौंपी थी। कार्यदायी संस्था ने अक्तूबर 2020 में भवन निर्माण शुरू करते हुए मार्च 2022 तक काम पूरा करके देना था लेकिन कार्यदायी संस्था तय तिथि के छह माह बाद भी भवन निर्माण पूरा नहीं कर पाया। प्राचार्य डा. गौरी सेवक का कहना है कि भवन के अभाव में शिक्षण कार्य बहुत अधिक प्रभावित हो रहा है। कार्यदायी संस्था से जल्द भवन निर्माण पूरा कर हस्तांतरण करने को कहा गया है। कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता एके पैन्यूली ने बताया कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अक्तूबर प्रथम सप्ताह तक भवन महाविद्यालय को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed