फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Code of Conduct takes unfinished road.

आचार संहिता लगते ही अटकी सड़क

Thu, 19 Jan 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी। Updated Thu, 19 Jan 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Code of Conduct takes unfinished road.
road - फोटो : demo pic

सड़क निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर ग्रामीणों की निर्माण शुरू होने की आस बंधी थी, लेकिन चुनाव आचार संहिता लगते ही निर्माण कार्य रुक गया। अधिकारियों की लापरवाही से ग्रामीणों में खासा रोष है।

विज्ञापन


प्रतापनगर विधानसभा में दूरस्थ गांव सौंदी वर्षों बाद भी सड़क से नहीं जुड़ पाया है। कई बार के आश्वासनों के बाद देर से ही सही गांव के लिए मौल्या बैंड से छह किमी मोटर मार्ग की स्वीकृति मिली। फॉरेस्ट से एनओसी मिलने के साथ ही वित्तीय स्वीकृति भी मिल गई थी, लेकिन ऐन वक्त पर आचार संहिता लगने से सड़क की टेंडर प्रक्रिया अधर में लटक गई।
विज्ञापन


सौंदी के क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि पीएमजीएसवाई की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को ढाई किमी खड़ी चढ़ाई पैदल नापनी पड़ रही है। सभी कार्रवाई पूरी होने के बावजूद सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। विभाग समय रहते सभी औपचारिकता पूरी कर लेता, तो अब तक आधी रोड कट जाती। लेकिन विभाग को ग्रामीणों की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सौंदी मोटर मार्ग के लिए चार माह पहले निविदा जारी की गई थी, लेकिन दो ही निविदा मिली। जिसमें एक ही टेंडर सलेक्ट होने से निविदा आवंटित नहीं हो पाई। दोबारा टेंडर निकाले गए, जिसमें पांच लोगों ने निविदा डाली। टेंडर खुलने की प्रक्रिया के बीच ही आचार संहिता लग गई। जिससे कार्य आवंटित नहीं हो पाया है।
-राजेश सिंह, ईई, पीएमजीएसवाई नई टिहरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed