फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Clear vision for the development imperative: Nishank

विकास के लिए स्पष्ट विजन जरूरी : निशंक

Fri, 15 Apr 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Fri, 15 Apr 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन

सांसद और पूर्व सीएम डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि राज्य में विकास की असीमित संभावनाएं है लेकिन विकास के लिए स्पष्ट विजन होना जरूरी है। राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने के लिए उन्होंने कांग्रेस को जिम्मेदार बताया।

विज्ञापन


कांग्रेस सरकार ने राज्य का विकास अवरुद्ध कर दिया था, जिस कारण सरकार के मुखिया के घर में बगावत हुई। जो लोग अपने घर को सुरक्षित नहीं रख सकते हैं उन से राज्य सुरक्षित हाथों में होने की उम्मीद करना बेमानी होगा।
विज्ञापन


डा. निशंक शुक्रवार को चंबा में मसूरी रोड स्थित आंगन प्ले स्कूल के उद्घाटन और नई टिहरी प्रेस क्लब में आयोजित अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कहा, जिस शिक्षा से बच्चा अपना जीवन निर्माण कर ऊंचाई को पहुंच सके, ऐसी शिक्षा देने का प्रयास शिक्षक और अभिभावकों को करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा ही मानव जीवन की सबसे मूल्यवान निधि है। स्कूल के निदेशक सुनील भंडारी, सुखदेव रावत ने आंगन प्ले स्कूल के उद्देश्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी, अतर सिंह तोमर, सुशील बहुगुणा, धन सिंह नेगी, खेम सिंह चौहान, इंद्रपाल सिंह परमार, जय सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।

बाद में नई टिहरी प्रेस क्लब में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में निशंक ने कहा कि उनके लिए पत्रकारिता पहला और राजनीति दूसरा विषय है। उत्तराखंड आंदोलन से लेकर राज्य के 15 वर्षों के विकास के सफर में पत्रकारों का सराहनीय योगदान रहा है।


इस मौके पर जाखणीधार प्रमुख वेबी असवाल, भाजपा महामंत्री दिनेश डोभाल, मदन सिंह रावत, गोविंद बिष्ट, डीडी बैलवाल, विनोद रतूड़ी, अबरार अहमद, राजेश डियूंडी, रामलाल नौटियाल, विक्रम कठैत, रामलाल कोठारी, पुरुषोत्तम डोभाल, जय प्रकाश पांडेय, विक्रम बिष्ट और मुकेश रतूड़ी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed