{"_id":"575eea084f1c1bf71211b62d","slug":"city-dwellers-will-get-rid-of-the-litter","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरवासियों को मिलेगी कूड़े से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरवासियों को मिलेगी कूड़े से निजात
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Mon, 13 Jun 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़े की समस्या से परेशान शहरवासियों एवं पालिका की मुसीबत जल्द दूर होने वाली है। दो जून से नगर में शुरू हुई घर-घर से कूड़ा उठाने की मुहिम रंग लाने लगी है। पालिका की ओर से नगर के विभिन्न स्थानों पर रखे गए कंटेनरों के आसपास कूड़ा अब नजर नहीं आ रहा है। लोग पालिका की सहयोगी संस्था जीरो वेस्ट इन कारपोरेशन की टीम को घर का कूड़ा दे रहे हैं, जिसको कारपोरेशन के कर्मी मोलधार स्थित कूड़ाघर में डिस्पोजल कर रहे हैं।
विज्ञापन
मोलधार स्थित कूड़ाघर से फैलने वाली बदबू से परेशान लोग आए दिन कूड़ाघर में ताला जड़ देते थे। ऐसे में पालिका शहर के कंटेनरों को डिस्पोजल से हाथ खड़े कर देती थी, जिसके चलते सड़क किनारे लगे कंटेनरों के आसपास कूड़ा बिखर जाता था।
विज्ञापन
ऐसे में सफाई कर्मी कूड़े को कंटेनरों के पास ही जला देते थे। इससे फैलने वाली गंदगी से शहरवासी परेशान थे, जबकि बुडोगी-नई टिहरी मार्ग पर कूड़ाघर के लिए चयनित भूमि पर बनाए जा रहे कूड़ाघर का निर्माण भी ग्रामीणों ने बंद करवा दिया है। इससे परेशान पालिका को मुनीकीरेती की जीरो वेस्ट इन कारपोरेशन का साथ मिला है।
विज्ञापन
कारपोरेशन से पालिका से अनुबंध पर प्रत्येक परिवार से घर-घर से कूड़ा उठा कर उसके डिस्पोजल, जैविक, अजैविक करने का अनुबंध किया है। इसके एवज में प्रति परिवार को माह में तीस रुपये देने होंगे। दो जून से वेस्ट कारपोरेशन ने घर-घर से कूड़ा उठाने का काम शुरू कर दिया है।
वर्तमान में कारपोरेशन की छह गाड़ियां प्रत्येक दिन घरों से चार टन कूड़ा उठाकर मोलधार स्थित कूड़ाघर में डिस्पोजल कर रहे हैं, जबकि वहां पर आधा दर्जन कर्मी जैविक-अजैविक कूड़े को लग कर रहे हैं। इसके रिसाइकिंलिंग के लिए कारपोरेशन की कॉपैक्ट मशीन पहुंच चुके हैं, जो इस सप्ताह से शुरू हो जाएगी।
मशीन के शुरू होने से जैविक कूड़े की खाद बनाई जाएगी, जबकि अजैविक कूड़े को काटकर पैकेजिंग की जाएगी। जैविक खाद को पालिका की ओर से बनाए गए छह अस्थाई कूड़ा निस्तारण केंद्र में रखा जाएगा, जिसका डिमांड के आधार पर बिक्री किया जाएगा।
घर-घर से कूड़ा उठाने का काम शुरू होने से नगर की सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरस्त होने लगी है। नगरवासी केवल कूड़ा उठाने वाले वाहन को ही कूड़ा दें। जल्द ही कंटेनर हटा दिए जाएंगे।
-उमेश चरण गुसाईं, पालिकाध्यक्ष।
कॉपैक्ट मशीन पर बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया है। कनेक्शन मिलने के बाद कॉपैक्टिंग का काम शुरू हो जाएगा। वर्तमान में आधा दर्जन कर्मी कूड़ाघर में जैविक-अजैविक कूड़े को अलग करने में जुटे हुए हैं।
-अमित लिंगवाल, एमडी, जीरो वेस्ट कारपोरेश।