फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Citizen forum angry over transfer of gynecologist

Tehri News: स्त्री रोग विशेषज्ञ के स्थानांतरण पर भड़का नागरिक मंच

Tue, 14 Nov 2023 03:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 03:55 PM IST
विज्ञापन
Citizen forum angry over transfer of gynecologist
मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बताई अस्पताल की समस्याएं
विज्ञापन

नई टिहरी। जिला चिकित्सालय बौराड़ी में कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञ का स्थानांतरण करने पर नागरिक मंच से जुड़े लोग भड़क उठे। उन्होंने तत्काल स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की। साथ ही ऐसा न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। मंच की ओर से इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
मंगलवार को नागरिक मंच का एक प्रतिनिधिमंडल मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल के नेतृत्व में डीएम मयूर दीक्षित से मिला। उन्होंने डीएम को जिला अस्पताल बौराड़ी की समस्याओं के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा गया है कि बीते जून में जिला अस्पताल बौराड़ी की व्यवस्था पीपीपी मोड से हटने के बार स्वास्थ्य विभाग अस्पताल का संचालन कर रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों के 22 पद स्वीकृत हैं लेकिन इसके सापेक्ष सिर्फ 13 ही कार्यरत हैं।
विज्ञापन

रिक्त पदों पर डॉक्टरों की तैनाती करने के बजाय यहां कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञ का स्थानांतरण किया गया है। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को झेलनी पड़ेगी। उन्होंने स्त्री रोग विशेषज्ञ का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की है। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में मंच संरक्षक चंडी प्रसाद डबराल, कमल सिंह महर, किशोरी लाल चमोली, चतर सिंह, त्रिलोक चंद रमोला, नरोत्तम जखमोला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed