{"_id":"6783b35595f79f87dd0ed46a","slug":"childrens-fairs-organized-for-skill-development-of-children-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-110575-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बच्चों के कौशल विकास के लिए लगाए बाल मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बच्चों के कौशल विकास के लिए लगाए बाल मेले
Sun, 12 Jan 2025 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 12 Jan 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। हिमोत्थान सोसाइटी की पहल पर शीतकालीन अवकाश के दौरान आयोजित विशेष शैक्षणिक शिविरों के अंतर्गत बाल मेलों का रविवार को समापन हो गया। 3 जनवरी से शुरू हुए शिविरों में जौनपुर ब्लॉक के विभिन्न गांव के प्राथमिक स्कूलों में बच्चों के लिए अपने परिवेश को जानें, रचनात्मक कौशल और शारीरिक गतिविधियों के विशेष सत्र आयोजित किए गए।
रविवार को बाल मेलों में पुस्तकालय सेशन, चित्रकला, बुक टॉक, आर्ट एंड क्राफ्ट, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाट्य रूपांतरण और ग्रामीण संस्कृति आधारित कई रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं। समापन पर सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। हिमोत्थान सोसाइटी के शैक्षिक प्रोजेक्ट एसोसिएट संदीप बिजल्वाण, ब्लॉक कॉर्डिनेटर दिनेश रमोला ने बताया कि कुदाउं, रौतू की बेली, थत्यूड़ में विशेष शिविर चलाए गए। इस मौके पर स्कूल फैसिलिटेटर राजेश अग्रवाल, वीरेंद्र नौटियाल, मुकेश नौटियाल, शीला चौहान, संगीता रमोला, शिक्षा प्रेरक नीतू, स्वाति, अंजली, अंकिता, सुचिता, कोमल, शिवानी, सिमरन, प्राची, सीता, खुशबू, मीरा, बबीता मौजूद रहे।