{"_id":"59036e794f1c1be657c0c561","slug":"child-injured-by-attack-of-bear-in-gavli","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंवली में भालू के हमले से बालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेंवली में भालू के हमले से बालक घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला टिहरी
Updated Fri, 28 Apr 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिलंगना ब्लॉक के गेंवली गांव में भालू के हमले में एक बालक घायल हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह भालू के हमले से बालक को बचाया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर लाया गया है।
शुक्रवार सायं करीब तीन बजे अनिल पुत्र कुंदन सिंह गांव के पास ही घूमने गया था कि घात लगाए बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया। अनिल के चिल्लाने पर ग्रामीण वहां पहुंचे, तो उन्होंने लाठी-डंडों से भालू की चुंगल से उसे छुड़ाया।
विज्ञापन
प्रधान बचन सिंह ने बताया कि कई बार भालू और गुलदार की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन वन विभाग ने कोई पिंजरा नहीं लगा रहा है। उन्होंने वन विभाग से पीड़ित के उपचार के लिए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन