{"_id":"67b1e11969d9236f44060f15","slug":"chamba-tops-in-boys-category-kabaddi-and-girls-kho-kho-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-111115-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बालक वर्ग कबड्डी और बालिका खो-खो में चंबा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बालक वर्ग कबड्डी और बालिका खो-खो में चंबा अव्वल
Sun, 16 Feb 2025 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 16 Feb 2025 06:29 PM IST
विज्ञापन
400 मीटर की दौड़ में विशाल और आयुषा ने मारी बाजी
नई टिहरी। विकसित भारत के तहत नेहरू युवा केंद्र की ओर से जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। खिलाड़ियों से खेल को कॅरिअर के रूप में लेने और शारीरिक फिटनेस बनाए रखने की अपील की गई। बालक वर्ग की कबड्डी और बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में चंबा ब्लॉक ने बाजी मारी।
रविवार को बौराड़ी स्टेडियम में पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशा और गलत दिशा में जाने से रोकने के लिए उन्हें खेल से जोड़ना होगा। अध्यक्ष ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि शहर में कुछ नए खेल मैदान विकसित किए जाए।
नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि विकसित भारत के तहत कबड्डी, खो-खो, रेस और लॉग जंप प्रतियोगिताएं कराई गई। निर्णायक चक्रधर प्रसाद भद्री ने बताया कि बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में विशाल प्रथम, लोकेंद्र द्वितीय और समीर तृतीय रहे। बालिका वर्ग में आयुषा गैरोला प्रथम, अधिक्षा द्वितीय और प्रियांशी तृतीय रही। बालक वर्ग की लंबीकूद में विशाल सिंह प्रथम, लक्ष्य गुसाईं द्वितीय और नितिन कोठारी तृतीय रहे।
विज्ञापन
बालिका वर्ग में आंचल पहले, काजल बिष्ट दूसरे और अधिक्षा तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग कबड्डी में चंबा ब्लॉक विजेता और देवप्रयाग उपविजेता रहा। इसमें नागणी की टीम तृतीय रही। बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में चंबा ब्लॉक विजेता और एसआरटी कैंपस बादशाहीथौल उपविजेता रहा। देवप्रयाग तीसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर व्यायाम शिक्षक यशपाल सिंह रावत, राजेंद्र डोभाल, सुरेंद्र बिष्ट, भरतराम बडोनी, प्रमेंद्र नेगी, मधु रौतेला, असद आलम अंजलि बिष्ट, मणिका राणा, दुर्गा सिंह रावत, गौरव रावत और शिवानी मनवाल आदि मौजूद थे।