{"_id":"590618c14f1c1b915e44156c","slug":"chamba-mussoorie-leaseholders-will-get-land-rights","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-मसूरी पट्टाधारकों को मिलेगा भूमिधरी अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-मसूरी पट्टाधारकों को मिलेगा भूमिधरी अधिकार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नई टिहरी
Updated Sun, 30 Apr 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी के विधायक धन सिंह नेगी ने एडीबी की ओर से किए जा रहे सड़क निर्माण, हॉटमिक्स डामरीकरण पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यों का स्थानीय निरीक्षण कर कमी पाए जाने पर जांच की कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने चंबा-मसूरी फलपट्टी के पट्टाधारकों को सरकार ने भूमिधरी अधिकार देने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
रविवार को पत्रकार वार्ता करते हुए विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि कई सड़कों पर एडीबी ने मानक के अनुरूप काम नहीं किया है। जनप्रतिनिधि लगातार एडीबी के कार्यों की शिकायत कर रहे हैं। ऐसे में एडीबी के कार्यों की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
कहा कि बांध प्रभावितों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक तीसरे माह में एक्सपर्ट कमेटी और टिहरी बांध पुनर्वास समन्वय समिति की बैठकें होगी। उन्होंने बिजली बचाने के लिए भागीरथीपुरम एवं नई टिहरी की स्ट्रीट लाइटें को भी एलईडी से जोड़ने को पालिका एवं टीएचडीसी को कहा गया है। चंबा-मसूरी क्षेत्र में ईको पार्क के रूप में विकसित करने का भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री दिनेश डोभाल, मंडलाध्यक्ष रामलाल नौटियाल, उदय रावत, विक्रम कठैत, गोपीराम चमोली, मायाराम थपलियाल, विजय कठैत, हरी सिंह पुंडीर, संतोष नेगी, आशाराम बेलवाल आदि मौजूद थे।