फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Chamba and Narendranagar teams will face each other in the Kho-Kho final.

Tehri News: खो-खो फाइनल में चंबा और नरेंद्रनगर की टीम होगी आमने-सामने

Thu, 09 Oct 2025 06:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 09 Oct 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
Chamba and Narendranagar teams will face each other in the Kho-Kho final.
कबड्डी में कीर्तिनगर और चंबा की बेटियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

नई टिहरी। मार्च पास्ट के साथ जिले के माध्यमिक विद्यालयों की 23वीं जनपद स्तरीय शरदकालीन तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता में खो-खो, वॉलीबाल और कबड्डी की स्पर्धाएं खेली जाएगी। मुख्य अतिथि डीएम नितिका खंडेलवाल ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाते हुए खेलों के माध्यम से जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करने की अपील की।
बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता का डीएम नितिका ने शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने प्रशासन के सहयोग से स्टेडियम के लिए कबड्डी की मैट और बैडमिंटन कोर्ट बनाने की बात कही। जाखणीधार के ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चला रही है जिसका लाभ खिलाड़ी लें।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने कहा कि छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला खेल समन्वयक विनोद नेगी ने बताया कि पहले दिन खो-खो अंडर-14 बालक वर्ग में चंबा और नरेंद्रनगर की टीम फाइनल में पहुंची। कबड्डी अंडर-17 बालिका वर्ग में चंबा ने जाखणीधार को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीर्तिनगर ने नरेंद्रनगर को हराया। जौनपुर ने प्रतापनगर को शिकस्त दी। वॉलीबाल अंडर-19 बालक वर्ग में देवप्रयाग ने भिलंगना, जौनपुर ने थौलधार को हराया। इस मौके पर बीईओ नरेश कुमार हल्दियानी, प्रधानाचार्य अवतार सिंह राणा, ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक यशपाल रावत, चक्रधर भद्री, भरत राम बडोनी, मनोज नेगी, दुर्गा रावत, अरविंद पंवार, सुरेश बिजल्वाण, राजीव गौड, सतीश बलूनी, दिनेश रावत, नरेश मोहन भट्ट आदि मौजूद रहे।

जारी-गंगादत्त थपलियाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed