{"_id":"5ea05ec48ebc3e90b12defcb","slug":"case-on-five-including-husband-for-dowry-murder-new-tehri-news-drn3423758124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के आरोप में पति सहित पांच पर केस, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या के आरोप में पति सहित पांच पर केस, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी विवाहिता की मौत
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहित की मौत के मामले में राजस्व पुलिस ने मृतका के पति सहित परिवार के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की तह में जाने के लिए राजस्व पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। राजस्व पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
जाखणीधार ब्लॉक के पिपोला गांव निवासी जीत सिंह की पत्नी वंदना देवी (22) की 20 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। महिला का शव घर के अंदर पंखे के कुंडे के सहारे रस्सी पर लटका मिला था। गहड़ गांव निवासी मृतका के पिता लक्ष्मीनाथ ने बेटी की हत्या की आशंका जताई थी। मामले में उन्होंने बालगंगा तहसील में तहरीर दी थी, जिसमें मृतका के पिता ने आरोप लगाया था कि ससुराल वाले वंदना को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। छह माह पूर्व भी उसके पति ने उसके साथ मारपीट की थी।
बालगंगा के तहसीलदार राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मृतका के पिता लक्ष्मीनाथ की तहरीर के आधार पर राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र बहेड़ी में मृतका के पति, सास, ससुर और दो ननदों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।