फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Case filed for 41 poppy cultivators

अफीम की खेती करने वाले 41 लोगों को पर केस

Thu, 25 Mar 2021 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Case filed for 41 poppy cultivators
पुलिस ने राजस्व विभाग के सहयोग से जौनपुर ब्लॉक के ग्राम बिच्छू के डांडा नामे तोक में अवैध रूप से उगाई जा रही अफीम की खेती नष्ट की। पुलिस ने अफीम की फसल उगाने वाले 41 भूस्वामियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी तृप्ति भट्ट ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि थत्यूड़ क्षेत्र में लंबे समय से अफीम की खेती करने की सूचनाएं लंबे समय से मिल रही थी। एसएसपी के निर्देश पर एसडीएम धनोल्टी, सीओ नरेंद्रनगर, नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो देहरादून, एसटीएफ और थत्यूड़ पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर थत्यूड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बिच्छू पहुंची, टीम ने डांडा नामे तोक में 0.92 हेक्टेयर जमीन पर अफीम पोस्त की अवैध खेती मिलने पर सभी पोस्त नष्ट कर दी। पुलिस ने बताया कि जिनके खेतों में पोस्त की खेती की जा रही थी, उन 41 भूस्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि कोई भी व्यक्ति पोस्त की खेती न करे। कोई भी चोरी-छिपे पोस्त की खेती करता हुआ पकड़ा गया, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम में नैनबाग तहसीलदार जालम सिंह, निरीक्षक राहुल तोमर, थत्यूड़ थानाध्यक्ष संजीत कुमार, उप निरीक्षक पिंकी तोमर, जोगेंद्र यादव, संदीप कुमार, धर्मपाल, लोकेंद्र, सिकंदर, अनीस और अनूप नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed