फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Case against suspended branch manager and cashier

निलंबित शाखा प्रबंधक और कैशियर के खिलाफ मुकदमा

Sun, 04 Sep 2022 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Case against suspended branch manager and cashier
मदननेगी यूनियन बैंक में हुए करोड़ों रुपये के गबन के मामले में निलंबित बैंक मैनेजर और कैशियर के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूनियन बैंक के क्षेत्रीय मुख्य प्रबंधक संजय उपाध्याय ने बताया कि खाताधारकों से धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये गबन करने के आरोप में बैंक के निलंबित मैनेजर राहुल शर्मा और कैशियर सोमेश डोभाल के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है। बैंक की टीम भी गड़बड़ी की जांच में जुटी हुई है। आरोपियों ने कितने खातों में हेराफेरी की है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। गबन की विस्तृत जांच बैंक की स्पेशल ऑडिट टीम करेगी। उसके बाद ही गबन की गई धनराशि की जानकारी स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

जाखणीधार ब्लाक प्रमुख सुनीता देवी ने एसएसपी को दिए ज्ञापन में गबन की एसआईटी जांच कराने की मांग की है। इस बाबत एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मदननेगी यूनियन बैंक में किए गए गबन के आरोप शाखा प्रबंधक अवनीश कुमार की ओर से निलंबित शाखा प्रबंधक राहुल शर्मा और कैशियर सोमेेश डोभाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसएसपी ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जिले की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed