लोनिवि ठेकेदार संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने शपथ लेते हुए ठेकेदारों की हितों की रक्षा का संकल्प लिया। कहा कि बड़ी निविदाओं को छोटा करवाकर मंझोले ठेकेदार को रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।
सामुदायिक मिलन केंद्र बौराड़ी में वरिष्ठ ठेकेदार ध्यान सिंह रावत ने ठेकेदार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश चंद रमोला, उपाध्यक्ष दिनेश पंवार, सचिव मुकेश गुसाईं और कोषाध्यक्ष विक्रम उनाल को शपथ दिलाई। कहा कि सभी ठेकेदारों को आपसी एकजुटता के साथ मिलकर काम करना चाहिए। प्रतापनगर के ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने कहा कि कोरोना संकट काल में रोजगार का अभाव है। ऐसे में छोटे ठेकेदारों को भी काम दिया जाना चाहिए। लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता केएस नेगी ने कहा कि सबसे ज्यादा काम ठेकेदारों को दिया जाता है। कहा कि ठेकेदारों की खंडीयस्तर की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रमुख विजयंत निजवाला, जिला पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट, भाजपा जिला महामंत्री गोविंद रावत, मुरारीलाल खंडवाल, चिरंजीलाल पुंडीर, दिवाकर भट्ट, मोहन लाल सेमवाल, महाजन पंवार, शूरवीर रावत, घनश्याम पंवार, राजेंद्र चमोली, धनपाल रांगड़, मुरलीधर सेमवाल, रमेश बगियाल, रघुवीर थलवाल, मस्ता रावत मौजूद थे।