फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   'Buy an ultrasound machine and two ambulances for Narendranagar'

‘नरेंद्रनगर के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन और दो एंबुलेंस खरीदें’

Fri, 16 Apr 2021 07:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
'Buy an ultrasound machine and two ambulances for Narendranagar'
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम की डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने बैठक ली। डीएम ने आधी-अधूरी जानकारी के साथ बैठक में आने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि 15 दिन बार दोबारा बैठक की जाएगी। यदि बैठक में पूर्ण जानकारी के साथ नहीं आए तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर के लिए एक अल्ट्रासाउंड मशीन और दो एंबुलेंस खनिज न्यास समिति से क्रय करने के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम इवा ने जिले में संस्थागत प्रसव की तुलना में घर पर होने होने वाले प्रसवों की अधिक संख्या पर चिंता जताई। उन्होंने सीएमओ डा. सुमन आर्य को सभी चिकित्सालयों में संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि देवप्रयाग, जाखणीधार और जौनपुर ब्लॉक क्षेत्र की स्थिति बहुत खराब है। चिकित्सा उपकरणों के क्रय, रैन बसेरा और अन्य व्यवस्थाओं को भी ठीक करने की कार्य योजना उन्हें उपलब्ध कराएं। कहा कि इस संबंध में बैठक कर सभी सीएचसी और पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी को वर्चुअल तरीके से जोड़ा जाए। कहा कि जिले में एंबुलेंस कहां-कहां तैनात है और संचालन की क्या स्थिति है इसकी स्थिति भी स्पष्ट की जाए। उन्होंने सीएमओ से प्रत्येक ब्लॉक के लिए एक-एक खुशियों की सवारी प्रसव सेवा वाहन क्रय करने के लिए तत्काल टेंडर जारी करने को कहा। बैठक में एसीएमओ डा. एलडी सेमवाल, सीएमएस जिला चिकित्सालय बौराड़ी डा. अमित राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed