फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Bus stand only in name, facilities missing

सिर्फ नाम का है बस अड्डा, सुविधाएं नदारद

Sun, 12 Jun 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Bus stand only in name, facilities missing
स्वदेश दर्शन योजना के तहत बौराड़ी में बनाई गई कार पार्किंग शोपीस बनी हुई है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद पर्यटन विभाग को पार्किंग का संचालन करने के लिए कोई ठेकेदार नहीं मिल पा रहा है, जिससे यह पार्किंग छह माह से निराश्रित पशुओं का अड्डा बन गई है।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग ने बौराड़ी में करीब 3.70 करोड़ की लागत से दो मंजिला कार पार्किंग का निर्माण किया है। सात साल बाद दिसंबर में बनकर तैयार की गई पार्किंग में 46 कार पार्क की जा सकती है। इस पार्किंग को पर्यटन विभाग ठेके पर संचालित कराना चाहता है, इसके लिए विभाग ने अप्रैल माह में निविदा भी जारी थी। लेकिन यहां अभी तक पर्यटकों का आवागमन बहुत सीमित होने के कारण विभाग को पार्किंग का संचालन करने के लिए कोई ठेकेदार नहीं मिल पा रहा है। जिससे करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई पार्किंग शोपीस बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन पार्क करने के लिए पार्किंग की जरूरत तो है, लेकिन हर दिन बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों का पार्किंग शुल्क चुकाना खासा मुश्किल है।
विज्ञापन

बौराड़ी में बनाई गई कार पार्किंग की निविदा देहरादून से प्रकाशित कराई गई थी। एक ठेकेदार ने आवेदन किया था, लेकिन वह सभी औपचारिकता पूरी नहीं कर पाए, जिससे अभी तक आवंटन नहीं हो पाया है। ठेकेदार ने सभी शर्तें पूरी नहीं की, तो निविदा फिर से जारी की जा सकती है। निशुल्क सुविधा देने पर मुख्यालय से ही कोई निर्णय लिया जा सकता है। - अतुल भंडारी, जिला पर्यटन अधिकारी, नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed