फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Information on branding given to the beneficiaries of PM Vishwakarma

Tehri News: पीएम विश्वकर्मा के लाभार्थियों को ब्रांडिंग की दी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Information on branding given to the beneficiaries of PM Vishwakarma
नई टिहरी। आईटीआई में पीएम विश्वकर्मा जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा जागरूकता कार्यशाला में एमएसएमई के निदेशक डॉ. सुनील कुमार नेवार ने पारंपरिक कारीगरों की आजीविका को सुदृढ़ करने में पीएम विश्वकर्मा योजना की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से कारीगरों को कौशल विकास, वित्तीय सहायता, बाजार तक पहुंच और संस्थागत सहयोग सहित विभिन्न सुविधाएं दी जा रही हैं। बैंक कर्मियों की ओर से वित्तीय सेवाओं और औपचारिक बैंकिंग सुविधाओं तक पहुंचने के बारे में बताया गया। परियोजना प्रबंधन इकाई की दिव्या राणा ने कारीगरों को व्यवसाय संवर्धन, कंटेंट निर्माण, उत्पाद डिजाइन, मार्केटिंग और ग्राहक सहभागिता में एआई के उपयोग की जानकारी दी। कारीगरों के उत्पादों की बेहतर प्रस्तुति, ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं बाजार में उत्पादों की मांग बढ़ाने से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी गई। कार्यशाला में 10 से अधिक पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों का आईपीपीबी डिजिटल भुगतान सेवा के लिए पंजीकरण कराया गया। बताया गया कि पीएम विश्वकर्मा योजना कारीगरों को टिकाऊ और बाजारोन्मुखी उद्यम विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed