फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Bus overturned on Rishikesh-Gangotri Highway, 18 ITBP jawans injured

Tehri News: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर पलटी बस, आईटीबीपी के 18 जवान चोटिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
Bus overturned on Rishikesh-Gangotri Highway, 18 ITBP jawans injured
नरेंद्रनगर (टिहरी)। जम्मू-कश्मीर में चुनावी ड्यूटी से उत्तरकाशी लौट रही आईटीबीपी के जवानों की बस ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर ताछिला में अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार 38 में से 18 जवान चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खाड़ी और फकोट में भर्ती कराया। सात जवानों को ज्यादा चोट लगने पर उन्हें संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर भेजा गया। उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। वाहन दुर्घटना के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

शनिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे से उत्तरकाशी जा रही आईटीबीपी की 12 व 35 बटालियन के जवानों की बस नरेंद्रनगर से 25 किमी आगे चंबा की तरफ ताछिला में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को बस पलटने की सूचना दी। मौके पर पहुंची जाजल चौकी पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों का बस से बाहर निकालकर बटालियन के साथ चल रही एंबुलेंस और 108 सेवा से 18 घायल जवानों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खाड़ी और फकोट में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष डीपी भट्ट ने बताया कि खाड़ी और फकोट में भर्ती 18 जवानों में से 12 बटालियन के जवान महेंद्र कुमार (34), नत्थी लाल (55), अनूप डेका (39), 35 बटालियन के जवान प्रशांत हलधर (38), रवि रंजन (32), रंजू कुमार गुप्ता (28) और आलोक (34) को प्राथमिक उपचार के बाद संयुक्त चिकित्सालय रेफर किया गया। वहां उपचार के बाद सभी जवानों को खतरे से बाहर बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि चोटिल 17 जवान और एक चालक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खाड़ी में भर्ती हैं। वे सभी खतरे से बाहर हैं। अन्य 14 जवान देर शाम तक ताछिला में ही दूसरी बस के इंतजार में थे। आईटीबीपी के जवानों के साथ मेडिकल टीम के सदस्य अजय और मिलन ने बताया कि हल्के चोटिल जवानों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। अन्य सभी खतरे से बाहर है। संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डाॅ. अनिल नेगी ने बताया कि उपचार के बाद सभी जवान खतरे से बाहर हैं। उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed