{"_id":"57126cb24f1c1bba664a6b0b","slug":"bus-driver-crashed-into-a-mountain-on-brake-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक फेल होने पर चालक ने पहाड़ से टकराई बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेक फेल होने पर चालक ने पहाड़ से टकराई बस
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Sat, 16 Apr 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से हनोल जा रही रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने किसी तरह बस सड़क पर पलट कर बड़ी दुर्घटना टाल दी। बस में सवार दर्जनभर लोगों को चोट पहुंची है। घायलों को 108 सेवा के माध्यम से मसूरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि चालक-परिचालक सहित कई लोगों को खरोंच तक नहीं आई। बस में 47 लोग सवार थे।
विज्ञापन
मसूरी-कैंपटी हाइवे पर शनिवार सुबह नौ बजे देहरादून से हनोल जा रही रोडवेज की बस छतरी वाले बैंड के पास ब्रेक फेल हो गए। चालक कांडी गांव निवासी दिनेश रावत को इसका पता चलते ही उन्होंने सवारियों को सावधान करते हुए बस पहाड़ी से टकरा दी। इससे बस सड़क पर ही पलट गई।
विज्ञापन
बस में सवार 47 लोगों में से दर्जनभर लोग घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बस से बाहर निकालकर राजकीय सेंटमेरी चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया। बस दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
दर्जनभर लोगों को पहुंची ज्यादा चोट
पीएन मल्होत्रा जयपुर, भरत कुमार जयपुर, मोहित सैनी चंडीगढ़, शिव सिंह जौनपुर, प्रकाश अजबपुर कलां दीप नगर देहरादून, अविनाश नोएडा, राहुल मोरी उत्तरकाशी, लाल बहादुर बंजारावाला देहरादून, फरत राय जयपुर, शीला अजबपुर दीपनगर देहरादून, रोशनी देवी सुरांसू जौनपुर को सेंटमेरी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जबकि गंभीर रूप से घायल मोहित सैनी को देहरादून रेफर किया गया है। पुष्पा देवी और देवी प्रसाद नैथानी को हल्की चोटें आई है। वह खुद ही खेमराज सेमवाल के साथ उपचार के लिए देहरादून चले गए। बस चालक दिनेश रावत और परिचालक सुरेश राणा सहित दो दर्जन लोगों को कोई चोट नहीं पहुंची।