फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Bus driver crashed into a mountain on brake failure

ब्रेक फेल होने पर चालक ने पहाड़ से टकराई बस

Sat, 16 Apr 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Sat, 16 Apr 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Bus driver crashed into a mountain on brake failure
दुर्घटना - फोटो : amarujala

देहरादून से हनोल जा रही रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने किसी तरह बस सड़क पर पलट कर बड़ी दुर्घटना टाल दी। बस में सवार दर्जनभर लोगों को चोट पहुंची है। घायलों को 108 सेवा के माध्यम से मसूरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि चालक-परिचालक सहित कई लोगों को खरोंच तक नहीं आई। बस में 47 लोग सवार थे।

विज्ञापन


मसूरी-कैंपटी हाइवे पर शनिवार सुबह नौ बजे देहरादून से हनोल जा रही रोडवेज की बस छतरी वाले बैंड के पास ब्रेक फेल हो गए। चालक कांडी गांव निवासी दिनेश रावत को इसका पता चलते ही उन्होंने सवारियों को सावधान करते हुए बस पहाड़ी से टकरा दी। इससे बस सड़क पर ही पलट गई। 
विज्ञापन


बस में सवार 47 लोगों में से दर्जनभर लोग घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बस से बाहर निकालकर राजकीय सेंटमेरी चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया। बस दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्जनभर लोगों को पहुंची ज्यादा चोट
पीएन मल्होत्रा जयपुर, भरत कुमार जयपुर, मोहित सैनी चंडीगढ़, शिव सिंह जौनपुर, प्रकाश अजबपुर कलां दीप नगर देहरादून, अविनाश नोएडा, राहुल मोरी उत्तरकाशी, लाल बहादुर बंजारावाला देहरादून, फरत राय जयपुर, शीला अजबपुर दीपनगर देहरादून, रोशनी देवी सुरांसू जौनपुर को सेंटमेरी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।


जबकि गंभीर रूप से घायल मोहित सैनी को देहरादून रेफर किया गया है। पुष्पा देवी और देवी प्रसाद नैथानी को हल्की चोटें आई है। वह खुद ही खेमराज सेमवाल के साथ उपचार के लिए देहरादून चले गए। बस चालक दिनेश रावत और परिचालक  सुरेश राणा सहित दो दर्जन लोगों को कोई चोट नहीं पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed