फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Buildings of 30 resource committees of the district fell into disrepair

Tehri News: जिले की 30 साधन समितियों के भवन हुए जर्जर

Sun, 19 Nov 2023 05:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
Buildings of 30 resource committees of the district fell into disrepair
भवनों के अभाव में 29 समितियां चल रही किराये पर
विज्ञापन

सचिवों के लिए कैश रखना हुआ मुश्किल
नई टिहरी। जिले की 30 साधन समितियां वर्षों से जर्जर भवनों में संचालित हो रही है। भवनों की छत टपक रही है। कई के खिड़की दरवाजे टूटे हुए हैं जिससे यहां कैश रखना भी सचिवों के लिए मुश्किल बना हुआ है। 29 समितियां किराये पर चल रही है।

टिहरी जिले में 88 साधन सहकारी समितियां संचालित है। समितियों के माध्यम से किसानों से लेकर स्वरोजगार को लेकर होने वाले अच्छे कामों पर सरकार खूब वाहवाही लूटती है लेकिन सरकार समितियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। 30 समितियों के भवन वर्षों से जर्जर बने हैं। 29 से अधिक समितियों के पास अपने भवन और गोदाम ही नहीं है जिससे समितियां किराये के भवनों में चल रही है। गोदाम नहीं होने के कारण स्थानीय उत्पादों को क्रय, खाद्य, बीज, कृषि यंत्रों का भी विक्रय नहीं कर पा रही है। समितियों के पास संसाधनों का अभाव बना हुआ है।
विज्ञापन

समितियों के भवन, गोदामों के निर्माण और मरम्मत को लेकर आगामी जिला योजना में प्रस्ताव रखे जाएंगे। बजट मिलने पर निर्माण और मरम्मत समेत अन्य कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेंद्र पाल, सहायक निबंधक टिहरी गढ़वाल।



अधिकांश समितियों के पास पूर्व में निर्मित भवन थे जो वर्तमान में जर्जर हो चुके हैं। कुछ समितियां किराये पर संचालित हो रही है जिसका किराया समिति को ही देना पड़ रहा है। जगह के अभाव में समितियां कारोबार नहीं कर पा रही है।
-हर्षमणी नौटियाल, प्रदेश अध्यक्ष, साधन समिति सचिव परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed