{"_id":"6ad614ace684ddaeed01ad8a","slug":"budogi-gyansu-road-to-undergo-blacktopping-at-a-cost-of-rs-350-crore-tehri-news-c-50-1-nth1001-121917-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बुडोगी-ज्ञानसू सड़क का 3.50 करोड़ से होगा डामरीकरण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बुडोगी-ज्ञानसू सड़क का 3.50 करोड़ से होगा डामरीकरण कार्य
Mon, 19 Oct 2026 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 19 Oct 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला मुख्यालय से सटे बुडोगी-पस्सी, ग्वाड़-ज्ञानसू सड़क के डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए शासन ने 3.50 करोड़ की धनराशि जारी हो गई है। सड़क का डामरीकरण कार्य होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों की आवागमन की राह आसान होगी।
बुडोगी-पस्सी, ग्वाड़ -ज्ञानसू सड़क का वर्ष 2020-21 में लोक निर्माण विभाग चंबा में निर्माण कार्य करवाया था। सड़क कच्ची होने और मरम्मत कार्य न होने से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं। बरसात के कारण सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है। पहाड़ी से आया मलबा लोनिवि ने पूरी तरह से नहीं हटाया गया है। जिसके कारण सड़क पर जगह-जगह अभी मलबा और पत्थर जमा है।
ग्वाड़ गांव निवासी रविन्द्र सिंह खाती तथा पस्सी के गिरवीर सरियाल का कहना कि नई टिहरी और बौराड़ी ग्रामीणों का मुख्य बाजार होने के कारण रोजमर्रा के लिए सामान और अन्य कार्यों के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। गांव के अधिकांश बच्चे जिला मुख्यालय नई टिहरी के स्कूलों में पढ़ाई के लिए जाते हैं। सड़क कच्ची होने के कारण सार्वजनिक परिवहन की सुविधा न होने के कारण ग्रामीण अपने निजी वाहनों से बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने जाते हैं। दोपहिया वाहनों चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
पस्सी खाले तोक में सड़क की स्थिति अधिक खराब होने के कारण पहाड़ी की ओर लगी सुरक्षा दीवार जर्जर बनी है। बुडोगी गांव खाले में भारी मलबा पड़ होने का ग्रामीण जोखिम भरा सफर करने को मजबूर हैं। क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग कर रहे हैं लेकिन डामरीकरण नहीं हो पाया है। सड़क का डामरीकरण हो जाता ग्रामीणों को आवाजाही की बेहतर सुविधा हो जाती है।
सड़क के डामरीकरण कार्य के लिए शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद टेंडर जारी कर दिए गए हैं। वर्तमान में टेंडर प्रक्रिया गतिमान है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क सुधारीकरण कार्य शुरू करवा दिए जाएगा।
राजविंद सिंह बघेल, ईई लोनिवि चंबा।