फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BSNL contract workers lock the gate

मानदेय भुगतान न होने से नाराज संविदा कर्मियों ने बीएसएनएल गेट पर जड़ा ताला

Mon, 04 Nov 2019 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
BSNL contract workers lock the gate
मानदेय भुगतान की मांग को लेकर बीएसएनएल कैजुएल एंड कांट्रैक्ट वर्कर फेडरेशन से जुड़े कर्मियों ने सोमवार को जिला दूरसंचार कार्यालय के गेट पर तालाबंदी की।
विज्ञापन

दस माह से मानदेय भुगतान न होने से नाराज बीएसएनएल कैजुएल एंड कांट्रैक्ट वर्कर फेडरेशन टिहरी-उत्तरकाशी के कर्मचारी 25 अक्तूबर से जिला दूरसंचार मुख्यालय में आंदोलनरत हैं। वे प्रतिदिन मांग के समर्थन में कार्यालय परिसर में धरना देते आ रहे हैं। बीएसएनएल प्रबंधन तंत्र की ओर से कोई भी वार्ता न करने से नाराज कर्मचारियों ने सोमवार को कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी की। बाद में वार्ता के लिए सहायक महाप्रबंधक बीएस नेगी वार्ता के लिए पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत कर्मचारियों को बताया कि महाप्रबंधक मुख्यालय से बाहर है। महाप्रबंधक को अवशेष मानदेय भुगतान के लिए पत्र भेजा जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा जब तक भुगतान नहीं हुआ तालाबंदी जारी रहेगी। इस मौके पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष नित्यानंद बहुगुणा, जिलाध्यक्ष विनोद थपलियाल, कुंदन सेमवाल, शांति बहुगुणा, विजय रावत, किशोर लाल, महादेव उनियाल, चतर सिंह पयाल, विनोद चौहान, वीरेंद्र डोभाल, शिवदयाल भट्ट व नवीन चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed