{"_id":"5dc043fa8ebc3e93a45fed73","slug":"bsnl-contract-workers-lock-the-gate-new-tehri-news-drn3249379189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय भुगतान न होने से नाराज संविदा कर्मियों ने बीएसएनएल गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय भुगतान न होने से नाराज संविदा कर्मियों ने बीएसएनएल गेट पर जड़ा ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानदेय भुगतान की मांग को लेकर बीएसएनएल कैजुएल एंड कांट्रैक्ट वर्कर फेडरेशन से जुड़े कर्मियों ने सोमवार को जिला दूरसंचार कार्यालय के गेट पर तालाबंदी की।
दस माह से मानदेय भुगतान न होने से नाराज बीएसएनएल कैजुएल एंड कांट्रैक्ट वर्कर फेडरेशन टिहरी-उत्तरकाशी के कर्मचारी 25 अक्तूबर से जिला दूरसंचार मुख्यालय में आंदोलनरत हैं। वे प्रतिदिन मांग के समर्थन में कार्यालय परिसर में धरना देते आ रहे हैं। बीएसएनएल प्रबंधन तंत्र की ओर से कोई भी वार्ता न करने से नाराज कर्मचारियों ने सोमवार को कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी की। बाद में वार्ता के लिए सहायक महाप्रबंधक बीएस नेगी वार्ता के लिए पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत कर्मचारियों को बताया कि महाप्रबंधक मुख्यालय से बाहर है। महाप्रबंधक को अवशेष मानदेय भुगतान के लिए पत्र भेजा जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा जब तक भुगतान नहीं हुआ तालाबंदी जारी रहेगी। इस मौके पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष नित्यानंद बहुगुणा, जिलाध्यक्ष विनोद थपलियाल, कुंदन सेमवाल, शांति बहुगुणा, विजय रावत, किशोर लाल, महादेव उनियाल, चतर सिंह पयाल, विनोद चौहान, वीरेंद्र डोभाल, शिवदयाल भट्ट व नवीन चौहान आदि उपस्थित रहे।