फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BRO to repair the road damaged by mining

खनन से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराए बीआरओ

Sat, 03 Jul 2021 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
BRO to repair the road damaged by mining
ऑल वेदर रोड के खनन पट्टे से क्षतिग्रस्त घुघती ढुंगा-मैंडखाल-बंगियाल मोटर मार्ग की मरम्मत नहीं करने से ग्रामीणों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि बीआरओ ने 15 दिन में मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया, तो खनन कार्य रोककर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड की दीवार आदि लगाने के लिए बीआरओ घुघती ढुंगा से एक किमी आगे स्वीकृत पट्टे पर सालभर से खनन कर पत्थर निकाल रहा है, जिससे मार्ग पर भारी वाहन चलने से चार-पांच गांवों को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से खस्ताहाल हो गई है। खतरे को देखते हुए ग्रामीणों को दूसरे मार्ग से लंबी दूरी तय कर पहुंचना पड़ हा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क क्षतिग्रस्त होने पर डीएम ने बीआरओ को स्वयं सड़क की मरम्मत करने अथवा पीएमजीएसवाई को 70 लाख का भुगतान करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

खमोली के प्रधान ओम प्रकाश बधानी, लाखीराम उनियाल, जीतराम जोशी, राणवीर सिंह और महावीर सिंह ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़क पर जोखिम होने से ग्रामीणों को दूसरे मार्ग से लंबी दूरी तय कर गांव पहुंचना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मरम्मत कार्य जल्द शुरू नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जाएगा। इस बाबत बीआरओ के कमांडेंट सनी मदान ने कहा कि पीएमजीएसवाई समझौते की प्रति उपलब्ध कराता है, तो सड़क का मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed