फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BRO sought time for joint inspection

संयुक्त निरीक्षण के लिए बीआरओ ने मांगा समय

Wed, 02 Mar 2022 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
BRO sought time for joint inspection
चंबा-धरासू हाईवे पर ढिक्यारा गाड में ऑल वेदर रोड का काम बंद कराने के बाद बुधवार को तहसीलदार और बीआरओ के अधिकारी ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंचे। उन्होंने 12 मार्च तक का समय मांगते हुए कहा कि इस दौरान सिंचाई विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण कर नहर निर्माण की कार्रवाई शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

थौलधार ब्लाक में राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण करने के दौरान खांड-बिड़कोट गांव की सिंचाई नहर के पाइप उखाड़ दिए थे। तब से ही ग्रामीण नहर बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कई बार आश्वासन के बाद भी नहर का काम शुरू नहीं किया गया। बुधवार को वादे के मुताबिक मौके पर ग्रामीणों से मिलने पहुंचे तहसीलदार किशन सिंह महंत और बीआरओ के एओसी एबी सिंह ने सिंचाई विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण के लिए 12 मार्च तक का समय मांगा है। प्रधान चतर सिंह चौहान ने कहा कि कई बार आश्वासन मिलने के बाद भी एक किमी नहर नहीं बन पाई है, जिससे ग्रामीणों की पांच सौ नाली बंजर पड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि तय समय पर संयुक्त निरीक्षण कर नहर बनाने की कार्रवाई शुरू नहीं की जाती है, तो ग्रामीणों को फिर 13 मार्च से काम बंद कराने को मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर बलदेव कुमाईं, सुंदर सिंह चौहान, सतीश चंद्र रमोला, दर्शन लाल, रूप लाल, गोविंद लाल, अब्बल सिंह नेगी, राजूराम और रविंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed