{"_id":"6558b23f529a2939c706d244","slug":"brainstorming-took-place-on-the-deep-secrets-of-planets-and-constellations-in-the-astrology-conference-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-3620-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: ज्योतिष सम्मेलन में ग्रह-नक्षत्र के गूढ़ रहस्यों पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: ज्योतिष सम्मेलन में ग्रह-नक्षत्र के गूढ़ रहस्यों पर हुआ मंथन
विज्ञापन
ज्योतिष विद्या भारत की अमूल्य धरोहर : ज्योतिषाचार्य
चंबा(टिहरी)। बादशाहीथौल में स्थित लाडेसर आश्रम में आयोजित दो दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन संपन्न हो गया। सम्मेलन में नक्षत्र और कुंडली के ग्रहों की दशा के आधार पर जन्म, अर्थ, काम और मोक्ष की स्थितियों पर चर्चा की गई।
लाडेसर आश्रम की ओर से आयोजित दो दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन के समापन पर ज्योतिषाचार्य मनोज गुप्ता ने ज्योतिष को भारत की अमूल्य धरोहर और विद्या बताते हुए कहा कि इसका जन्म यहीं हुआ है। यह पूरी तरह गणित पर आधारित है। ज्योतिष संपूर्ण ग्रहों का हाल बताता है। कार्यक्रम आयोजक लाडेसर आश्रम की संचालिका मंजू शेखावत ने कहा कि ज्योतिष सफल जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है। सम्मेलन में उत्तराखंड के अलावा राजस्थान, यूपी, महाराष्ट्र और कोलकाता सहित अन्य कई राज्यों से 400 से अधिक ज्योतिषाें ने भाग लिया। इस मौके पर कीर्ति गुप्ता, अल्का शर्मा, कुलदीप शर्मा, अक्षय शास्त्री, चंद्रशेखर, रमेश गुरूजी, माया गुप्ता, भगत बिहारी गुप्ता और प्रियांशी गुप्ता आदि मौजूद थे।