{"_id":"73828a0623ace36ed2772155bb4eb36a","slug":"boy-fought-with-leopard-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार से भिड़ा युवक, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार से भिड़ा युवक, हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Fri, 03 Jul 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ में मानव और वन्य जीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार देर सायं को पुजाल्डी गांव में गुलदार ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। लेकिन युवक ने साहस दिखाते हुए जवाबी हमला कर गुलदार को भागने के लिए मजबूर कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सायं सात बजे कद्दूखाल के नजदीकि गांव पुजाल्डी के सुमन दास (31) पुत्र पुस्या दास अपने घर के पास सूखी लकड़ी लेने गया था।
लकड़ी उठाते समय घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के बावजूद सुमन ने बहादुरी दिखाते हुए गुलदार की गर्दन कसकर पकड़ ली। छह-सात मिनट तक चले संघर्ष के बाद वहां से मवेशियों के साथ गुजर रहे अमन ने दोनों के बीच भिडं़त होती देखी तो उसने भी साहस जुटाकर गुलदार पर लाठी से हमला शुरू कर दिया। दोनों को भारी पड़ते देख गुलदार अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
इस हमले में सुमन के सिर, पैर और गर्दन में गुलदार ने कई नाखुन मार दिए, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। शोरगुल सुनने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को 108 सेवा से जिला चिकित्सालय बौराड़ी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
गांव की प्रधान अंजू देवी ने बताया कि पुजाल्डी गांव में लंबे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ है। वन विभाग को कई बार पिंजरा लगाकर उसे पकडने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने पिंजरा लगाकर गुलदार को पकडने और घायल को मुआवजा देने की मांग की है। डीएफओ राहुल ने कहा कि जांच के बाद घायल को उपचार के लिए 50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।