{"_id":"588787ba4f1c1b380fcf3be5","slug":"boost-the-morale-of-workers-from-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी घोषित होने से बढ़ेगा कार्यकर्ताओं का मनोबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी घोषित होने से बढ़ेगा कार्यकर्ताओं का मनोबल
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में जिले की सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों को विजयी बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कहा कि कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने टिहरी एवं धनोल्टी विधानसभा के प्रत्याशी घोषित कर कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने काम किया है।
विज्ञापन
मंगलवार को आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष राणा एवं कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद रमोला ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय एवं सीएम हरीश रावत ने उम्मीदवार बनाकर कार्यकर्ताओं में जोर भरने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
दुग्ध संघ के अध्यक्ष पदम सिंह कुमाईं, कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. प्रमोद उनियाल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत ने कहा कि टिहरी एवं धनोल्टी सीट पर वर्तमान में कांग्रेस के विधायक नहीं होने से अपनी ही सरकार में कार्यकर्ताओं को उपेक्षा का शिकार होना पड़ा।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व प्रमुख सोबन सिंह नेगी, मुशर्रफ अली, कुशला नंद भट्ट, ज्योति भट्ट, साब सिंह सजवाण, संपत लाल शाह, पंकज रतूड़ी, विक्रम तोपवाल, मुर्तजा बेग, राजेंद्र डोभाल, सते सिंह राणा, आदित्य शंकर खत्री, शकुंतला नेगी, लक्ष्मी रावत, लखपति पोखरियाल, ममता उनियाल, कौशल्य पांडे, संगीता नौटियाल, रीमा रावत, बृहस्पति भट्ट आदि मौजूद थे।