फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Boat owners told the problems to the ACEO

बोट स्वामियों ने एसीईओ को बताई समस्याएं

Sun, 01 Aug 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Boat owners told the problems to the ACEO
बोट स्वामियों और टिहरी झील विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण (टाडा) के एसीईओ के बीच बैठक हुई, जिसमें बोट स्वामियों ने झील क्षेत्र में जेटी की संख्या बढ़ाने, कोटी कालोनी स्थित टाडा के कार्यालय को पूर्व की भांति खोलने, बोट यूनियन को कार्यालय मुहैया करवाने की मांग की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 अगस्त को बोट यूनियन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

कोटी में आयोजित बैठक में बोट यूनियन ने ऑपरेटरों, हेल्परों को भी राहत देने, बोटिंग प्वाइंट में जेटी की संख्या बढ़ाने, सफाईकर्मी, सुरक्षाकर्मी रखने, बोटिंग प्वाइंट में लाइट, सीसीटीवी कैमरे लगाने, झील में जाने के रास्ते ठीक करने, फीस घटाने समेत अन्य समस्याएं रखी। इस मौके पर प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजयवीर सिंह, बोट यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र रावत, संरक्षक कुलदीप पंवार, सचिव जितेंद्र नेगी, अजय राणा, गबर पंवार, वीरेंद्र नेगी, मनोज रावत, लोकमान रावत, प्रमोद नेगी, प्रमोद शाह, शैलेंद्र कांत, मनीष नेगी, प्रवीन रावत, साहिल, जसपाल सिंह, जयपाल, अनूप पंवार, रणजीत चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed