फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Boat operators excited with the hope of getting relief

राहत मिलने की उम्मीद से बोट संचालक उत्साहित

Thu, 22 Jul 2021 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Boat operators excited with the hope of getting relief
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण आर्थिक मंदी से जूझ रहे टिहरी बांध की झील के बोट संचालकों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बूस्टर डोज दिया है। झील में संचालित 93 बोट संचालकों को 10-10 हजार की आर्थिक सहायता और 2021-22 के लिए नवीनीकरण शुल्क में भी छूट का एलान किया है।
विज्ञापन

श्री गंगा भागीरथी बोट संचालक समिति के संरक्षक कुलदीप पंवार, अध्यक्ष लखवीर चौहान, सचिव जितेंद्र नेगी, कोषाध्यक्ष अजय बहुगुणा सहित 97 बोट संचालकों ने गत दिवस उत्तरकाशी में सीएम धामी की ओर से पर्यटन और बोट व्यवसायियों को कोरोना काल के कारण ठप पड़े व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए 200 करोड़ का बूस्टर डोज देने का स्वागत किया है। पंवार और चौहान ने बताया कि हर साल टाडा (टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण) को 60 हजार का शुल्क वहन करते हैं। इस साल मार्च से बोटिंग गतिविधियां बंद की गई थी, जो बमुश्किल 22 जून से दोबारा से एसओपी के अनुसार शुरू हो पाई है। कहा कि उन्होंने सरकार से आर्थिक सहायता और सालाना शुल्क माफ करने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed