फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Board meeting of Zilla Panchayat was uproar

हंगामेदार रहीं जिला पंचायत की बोर्ड बैठक

Wed, 15 Dec 2021 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Board meeting of Zilla Panchayat was uproar
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। पिछली बैठक के दौरान सदस्यों की ओर से उठाए गए सवालों पर अधिकारियों की ओर से कार्रवाई की जानकारी न देने पर सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। बैठक में सड़कों पर गड्ढे, शिक्षा, पानी और बिजली के मुद्दे प्रमुखता से छाए रहे। अध्यक्ष सोना सजवाण ने अधिकारियों को अगली बैठक में पूरी तैयारी और सदस्यों की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब के रिकार्ड साथ लेकर उपस्थित होने को कहा। लोनिवि चंबा के एई मुनेंद्र राजपूत की ओर से सड़क के संबंध में गलत जानकारी दिए जाने पर अध्यक्ष सजवाण ने सीडीओ नमामी बंसल को संबंधित अधिकारी को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को जिला पंचायत की बोर्ड बैठक अध्यक्ष सोना सजवाण की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले सीडीसी बिपिन रावत, विधायक हरबंस कपूर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रतन सिंह गुनसोला को श्रद्धांजलि दी गई। सदस्य आशा रावत ने 2014 की आपदा में क्षतिग्रस्त हटवाल गांव के पैदल पुल का मरम्मत न होने का मुद्दा उठाया। सदस्य रीता राणा ने प्रतापनगर ब्लॉक के रौणद रमोली पट्टी के गांवों में पीएमजीएसवाई के मार्गों पर घटिया डामरीकरण का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। सदस्य रघुवीर सजवाण, जयवीर रावत, बलवंत रावत ने जिलेभर के मार्गों के किनारे झाड़ी कटान, गड्ढों की समस्याएं प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन

सदस्य जयवीर रावत ने थौलधार ब्लॉक के कोटी महरूकी प्राथमिक स्कूल में 55 बच्चों पर महज एक शिक्षक कार्यरत है। भिलंग पट्टी के भजन रावत ने धौपड़धार-समणगांव सड़क निर्माण के बाद भी भिलंगना नदी पर पुल निर्माण न करने की समस्या उठाई। इस मौके पर उपाध्यक्ष भोला सिंह परमार, एएमए संयज खंडूड़ी, विनोद बिष्ट, नीलम बिष्ट, सनवीर बेलवाल, भरत बुटोला, सीईओ एसपी सेमवाल, ईई जल संस्थान सतीश नौटियाल, आरडब्ल्यूडी युवराज सिंह, डीईओ एसएस बिष्ट, जसपाल रावत, सतीश बिजल्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed