{"_id":"6790f10b1232ba40360de2a9","slug":"blue-star-loyals-team-became-the-winner-in-rana-cricket-trophy-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-110743-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: राणा क्रिकेट ट्रॉफी में ब्लू स्टार लोयल की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: राणा क्रिकेट ट्रॉफी में ब्लू स्टार लोयल की टीम बनी विजेता
Wed, 22 Jan 2025 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 22 Jan 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
विजेताओं को ट्रॉफी और नकद इनाम देकर किया गया सम्मानित
नरेंद्रनगर (टिहरी)। दोगी पट्टी के गंगल्सी में आयोजित राणा क्रिकेट ट्रॉफी में ब्लू स्टार लोयल की टीम विजेता रही। समापन पर आयोजित कार्यक्रम में विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया।
बुधवार को गंगल्सी सेरा मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। लोयल ब्लू स्टार की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 16 ओवरों में टीम ने 116 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी समण इलेवन की टीम 106 रन बनकर ऑलआउट हो गई।
ब्लू स्टार लोयल की टीम 10 रन से विजयी रही। ब्लू स्टार लोयल टीम के संदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजेता टीम को 11 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 6 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। यह पहला मौका है जब स्थानीय युवाओं ने राणा क्रिकेट ट्रॉफी गंगल्सी का आयोजन किया है। यूकेडी के केंद्रीय सचिव सरदार सिंह पुंडीर ने आयोजक मंडल की सराहना करते हुए युवाओं को खेल के क्षेत्र में भविष्य संवारने की अपील की। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष शिव सिंह राणा, गिरीश राणा, तेजपाल सिंह राणा, गजेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में कुल 15 टीमों ने शिरकत की थी।