फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BLO should go door to door to motivate people to vote

Tehri News: बीएलओ घर-घर जाकर लोगों को मतदान करने के लिए करें प्रेरित

Tue, 02 Jan 2024 06:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
BLO should go door to door to motivate people to vote
नई टिहरी पीजी कॉलेज का निरीक्षण करते डीएम मयूर दी​क्षित। संवाद।
नई टिहरी। लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने नगर क्षेत्र के मतदेय स्थल राजकीय महाविद्यालय और कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि किसी भी मतदान केंद्रों पर 75 प्रतिशत से कम मतदान न हो इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित कर ले।
विज्ञापन

डीएम ने पीजी कॉलेज पहुंचकर मतदेय स्थल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम गत विधानसभा चुनाव में 30 फीसदी से कम मतदान प्रतिशत वाले 30 पोलिंग बूथों के दस-दस बीएलओ को बुलाकर उनकी कार्यशाला आयोजित कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण करते हुए सभी कक्षों में विद्युत व्यवस्था, फर्नीचर, कंप्यूटर से लेकर अन्य सामग्री समय से स्थापित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम आशिमा गोयल, संदीप कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसएल शाह, तहसीलदार राजकुमार शर्मा, ईई बृजेश गुप्ता मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed