{"_id":"67013c107646f2743f0a793b","slug":"bjp-is-misleading-the-public-in-the-name-of-opening-medical-colleges-tehri-news-c-50-1-nth1001-109101-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: मेडिकल कॉलेज खोलने के नाम पर जनता को गुमराह कर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: मेडिकल कॉलेज खोलने के नाम पर जनता को गुमराह कर रही भाजपा
Sat, 05 Oct 2024 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 05 Oct 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि टिहरी में मेडिकल कॉलेज खोलने के नाम पर टिहरी विधायक जनता को गुमराह कर रहे हैं। टिहरी में मेडिकल कॉलेज खोलने की कोई स्वीकृति नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय अनुभाग चार से सीएम घोषणपत्र में मेडिकल कॉलेज की जगह 200 बेड का ट्रामा सेंटर खोलने की बात की गई है।
शनिवार को कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि उन्होंने खुद टिहरी सीएमओ, चिकित्सा शिक्षा निदेशालय देहरादून, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग नई दिल्ली (एनएमसी) से गत अगस्त माह सूचना अधिकार के तहत सूचना मांगी थी। सूचना में सीएमओ टिहरी ने टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत नहीं होना बताया है। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड ने पूर्व में टिहरी में मेडिकल कॉलेज खोलने की मुख्यमंत्री घोषणा को विलोपित करना बताया है।
कांग्रेस प्रवक्ता भट्ट ने बताया कि एनएमसी नई दिल्ली ने नवीन मानकों के अनुसार टिहरी जिले में मेडिकल काॅलेज खोलने के लिए आसपास के क्षेत्र में जनसंख्या का कम होना और अन्य मानकों के पूर्ण नहीं करने का कारण भी बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि टिहरी जिले में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति ही नहीं हुई है। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और भाजपा के लोग मेडिकल कॉलेज के नाम टिहरी की जनता को गुमराह करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि टिहरी विधायक इणियां की जिस भूमि पर मेडिकल काॅलेज बनाने की बात कर रहे हैं, उस भूमि अधिग्रहण का सार्वजनिक गजट प्रकाशन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
टिहरी विधायक केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के पत्र का हवाला देकर टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति की बात कर रहे हैं, जबकि यह मामला भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से संबंधित है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश राणा, महिला जिलाध्यक्ष आशा रावत, सूरज राणा, नरेंद्रचंद रमोला, कुलदीप पंवार, लखवीर चौहान, सुमना रमोला, ममता उनियाल, शिवी भंडारी, विक्रम पंवार, मुरारीलाल खंडवाल, विश्वजीत नेगी और ज्ञान बिष्ट आदि मौजूद थे।
मेडिकल कॉलेज को लेकर कांग्रेस भ्रामक खबरें फैला रही : रावत
नई टिहरी। टिहरी में मेडिकल काॅलेज को लेकर उठाए गए सवाल पर भाजपा के जिला महामंत्री उदय रावत ने कहा कि कांग्रेस टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत नहीं होने की भ्रामक खबरें फैला रही है। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में सरकार टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति पूर्व में ही दे चुकी है। उन्होंने बताया देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल की तर्ज पर जिला अस्पताल को विकसित किया जाएगा। जिला अस्पताल में जल्द ही आईसीयू यूनिट शुरू होगी। बताया गत 15 जुलाई को टिहरी डैम के दौरे पर आए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने टिहरी विधायक के प्रस्ताव पर टीएचडीसी को मेडिकल कॉलेज के अवस्थापना विकास को तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं। टिहरी बांध से देश और प्रदेश को ऊर्जा के साथ राजस्व भी मिल रहा है। टीएचडीसी टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण में सहयोग करेगी। कहा कि कांग्रेसियों ने हमेशा विकास कार्यों में अडंगा डालने का काम किया है। संवाद