Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Birla Campus Srinagar won the title of men's volleyball competition

Tehri News: बिड़ला परिसर श्रीनगर के नाम रहा पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब

Thu, 24 Oct 2024 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 24 Oct 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
Birla Campus Srinagar won the title of men's volleyball competition
चंबा (टिहरी)। गढ़वाल केंद्रीय की अंतर महाविद्यालय पुरुष वाॅलीबाल प्रतियोगिता का खिताब बिड़ला परिसर श्रीनगर के नाम रहा। डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून की टीम उप विजेता रही। विजेता टीम के खिलाड़ियों को विवि की ओर से ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल खेल मैदान में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में बिड़ला परिसर श्रीनगर का दबदबा रहा। टीम ने हर मैच में शानदार जीत हासिल की। बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबले में बिड़ला परिसर श्रीनगर ने डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून को 25-20, 25-22 और 25-12 से हराकर पुरुष अंतर महाविद्यालय वाॅलीबाल प्रतियोगिता की चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने विजेता टीम को ट्रॉफी, स्मृतिचिह्न व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा उम्मीद है कि विवि की टीम अंतर विवि प्रतियोगिता में प्रदेश का नाम रोशन करेगी। आयोजक सचिव डाॅ. केसी पेटवाल ने बताया कि सभी प्रतिभागी टीमों के उत्कृष्ट 12 खिलाड़ियों की टीम का गठन कर नवंबर में गुरुकुल कांगड़ी विवि हरिद्वार में उत्तरी क्षेत्र विवि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. पीडी सेमल्टी, प्रो. डीएस कैंतुरा, प्रो. एबी थपलियाल, प्रो. अतुल कुमार, डाॅ. विजय सेमवाल, डाॅ. मोहित बिष्ट, डॉ. यूएस नेगी, डाॅ. शंकर लाल, डाॅ. अर्पणा सिंह, हंसराज बिष्ट, डाॅ. राजेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed