फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Bhagwan Singh became the president of New Tehri Business Board

Tehri News: नई टिहरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने भगवान सिंह

Sun, 16 Feb 2025 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 16 Feb 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
Bhagwan Singh became the president of New Tehri Business Board
व्यापारियों ने बाजार में निकाला विजयी जुलूस
विज्ञापन


नई टिहरी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर भगवान सिंह रावत ने अपने प्रतिद्वंदी को 66 मतों से हराकर जीत हासिल की। व्यापारियों ने यहां बाजार में विजयी जुलूस निकाला। महामंत्री और कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारियों ने व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

रविवार को नई टिहरी व्यापार मंडल के चुनाव प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष दिनेश डोभाल और संयुक्त महामंत्री अब्दुल अतीक की देखरेख मेें संपन्न हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि व्यापार मंडल के महामंत्री पद पर मनोज चमोली और कोषाध्यक्ष पर विक्रम सिंह चौहान का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर भगवान सिंह रावत और हुकम सिंह रावत के बीच मुकाबला हुआ। भगवान सिंह को 157 और हुकम सिंह को 91 मत पड़े। इससे भगवान सिंह ने 66 मतों से जीत दर्ज की। 276 मतदाताओं में से 254 ने मतदान किया। 6 मत अवैध पाए गए। चुनाव अधिकारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी विजय सिंह रावत, प्रशांत बिजल्वाण, मायाराम थपलियाल, स्वयंवर चौहान, प्रकाश डोभाल, विजय कठैत, रामकृष्ण उनियाल, जयेंद्र पंवार, भूपेंद्र चौहान, हरपाल पुंडीर, सुनील बिजल्वाण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed