फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Chardham Yatra 2025 Before the Char Dham Yatra, all roads should be secured: DM

Tehri: चारधाम यात्रा से पूर्व चाक-चौबंध होंगी सड़कें, ओवरलोडिंग रोकने के लिए चेकिंग अभियान, डीएम ने की बैठक

Thu, 27 Mar 2025 02:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 27 Mar 2025 02:23 PM IST
सार

डीएम ने एआरटीओ को सार्वजनिक परिवहन, स्कूल बस-टैक्सी में ओवरलोडिंग रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस और परिवहन विभाग को दो पहिया वाहनों में बगैर हेलमेट चलने वालों को रोकने और ट्रिपलिंग सवारियों पर रोक लगाने को कहा है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 Before the Char Dham Yatra, all roads should be secured: DM
बदरीनाथ-केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए डीएम मयूर दीक्षित ने आगामी चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के तहत जो भी कार्य किए जा रहे हैं, संबंधित अधिकारी लगातार उसकी मॉनेटरिंग करते रहें और सभी कार्य समय पर पूरा करें।

विज्ञापन


बुधवार को जिला सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने एआरटीओ को सार्वजनिक परिवहन, स्कूल बस-टैक्सी में ओवरलोडिंग रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस और परिवहन विभाग को दो पहिया वाहनों में बगैर हेलमेट चलने वालों को रोकने और ट्रिपलिंग सवारियों पर रोक लगाने को कहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां भी सड़क पर पैराफिट और क्रश बैरियर आदि लगाए जाने हैं, वह कार्य जल्दी से पूरा करें। डीएम ने कहा कि किसी विभाग को जिला योजना में कोई प्रस्ताव रखना है, तो वह प्रस्ताव जल्द समिट करें। नई टिहरी-बौराड़ी मोटर मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर पानी गिराये जाने से सड़क को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए ईई लोनिवि बौराड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सिफारिश नहीं अपने दम पर आत्मनिर्भर बनी सीएम योगी की बड़ी बहन...चाय की दुकान से अब तक ऐसा रहा सफर


डीएम ने सड़क निर्माण संबंधी विभागीय अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के उपकरणों की चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एसई मनोज बिष्ट, सीएमओ डॉ.श्याम विजय, ईई योगेश कुमार, जगदीश खाती, सोनू त्यागी, गणेश नौटियाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed