{"_id":"68a0876b8bf27500790eb843","slug":"ban-on-poultry-and-related-products-from-uttar-pradesh-for-two-weeks-tehri-news-c-50-1-nth1001-114080-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: दो सप्ताह तक यूपी से कुक्कुट व संबंधित उत्पादों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: दो सप्ताह तक यूपी से कुक्कुट व संबंधित उत्पादों पर रोक
Sat, 16 Aug 2025 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 16 Aug 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
बर्ड फ्लू संक्रमण की रोकथाम को लेकर डीएम ने दिए निर्देश
नई टिहरी। बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने अगले दो सप्ताह तक उत्तर प्रदेश से कुक्कुट व उससे संबंधित उत्पादों के परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ़ डीके शर्मा ने बताया कि यूपी के रामपुर जिले में बिलासपुर के कुछ गांवों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद टिहरी जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है जिससे आगामी दो सप्ताह तक यूपी से कुक्कुट मांस, अंडे और अन्य उत्पादों पर प्रतिबंधित किया गया है।
सीएमओ ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ऊधमसिंह नगर में कुछ कुक्कुट मर गए थे लेकिन जांच के बाद सभी सैंपल नेगेटिव मिले थे। जिले में टास्क फोर्स बैठक के माध्यम से सतर्कता एवं सावधानी की विभाग की ओर से नियमित समीक्षा की जा रही है। विभागीय कर्मचारी कुक्कुट पालकों के साथ लगातार संपर्क बनाएं हुए हैं। पोल्ट्री फार्म संचालक किसी भ्रामक जानकारी में न आएं। सैंपल लिया जाना नियमित जांच का हिस्सा है। उन्होंने लोगों से पोल्ट्री से खरीदे गए मांस को अच्छी तरह से पकाने के बाद सेवन करने की सलाह दी है।