फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Baldogi won the Champ Premier League title

बल्डोगी ने जीता छाम प्रीमियर लीग का खिताब

Sun, 06 Mar 2022 06:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 06:58 PM IST
विज्ञापन
Baldogi won the Champ Premier League title
कंडीसौड़ में प्रीमियर लीग की विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित करती ब्लॉक प्रमुख प्रभा बिष्ट। - फोटो : NEW TEHRI
छाम प्रीमियर लीग का खिताब औलिया क्लब बल्डोगी के नाम रहा। विजेता टीम को 61 हजार और उप विजेता टीम को 31 हजार रुपये की नकद धनराशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले परितोष को मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

कंडीसौड़ मैदान में आयोजित छाम प्रीमियर लीग-2 का फाइनल मैच ब्लैंडर क्लब कंडीसौड़ और औलिया क्लब बल्डोगी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर ब्लैंडर क्लब कंडीसौड़ की टीम 18 ओवरों में 95 रन पर ऑलआउट हो गई। ऋतिक ने सर्वाधिक 16 बॉल पर 23 रन बनाए। बल्डोगी की ओर से परितोष ने तीन ओवर में चार विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्डोगी की टीम ने 12 ओवरों में 2 विकेट खोकर 97 रन बनाकर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। शिवम में सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। कंडीसौड़ की टीम से हरीश और जयवीर ने एक-एक विकेट लिए। विजेता टीम के बल्लेबाज शिवम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रभा बिष्ट ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। खेलों से बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजक समिति के विकास बिष्ट, पंकज बिष्ट, चंद्रपाल सजवाण, दिनेश रावत, मंजीत बिष्ट अजेंद्र बिष्ट, हरिओम बिष्ट, सुमेरी बिष्ट, अपर्णा विश्वास, बुद्धि सिंह बिष्ट, सुमन गुसाईं, प्रताप पुरषोड़ा, मनोज खंडूड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed