{"_id":"57e803674f1c1b5612573e50","slug":"badrinath-shrine-me-off-my-elderly-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ का दल बदरीनाथ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ का दल बदरीनाथ रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी (घनसाली)
Updated Sun, 25 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
घनसाली के घुत्तू में मेरे बुजर्ग मेरे तीर्थ के यात्रियों के दल को रवाना करते ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला।
- फोटो : Amar Ujala
पर्यटन विभाग की ओर से मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ का पहला दल बदरीनाथ के लिए रवाना हुआ। भिलंगना के ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला ने घुत्तू से 37 सदस्यीय दल को हरी झंडी दिखाकर बदरीनाथ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख गुनसोला ने कहा कि राज्य सरकार ने बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाने के लिए मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना शुरू कर बेहतर प्रयास किया है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह गुसाईं, प्रशांत जोशी, भजन रावत, विजय उनियाल, समन सिंह, अमर देव तिवाड़ी, सुंदरलाल उनियाल, हरीश रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन