फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Babita in folk singing, Manoj tops in classical music singing

लोकगायन में टिहरी की बबीता, शास्त्रीय संगीत गायन में रुद्रप्रयाग के मनोज ने मारी बाजी

Fri, 24 Dec 2021 06:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Babita in folk singing, Manoj tops in classical music singing
नई टिहरी डायट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित। - फोटो : NEW TEHRI
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की पहल पर मंडल स्तरीय संगीत, कला, अध्यापक प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षकों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। लोक गायक विधा में जीआईसी न्यूली अकरी टिहरी की बबीता, शास्त्रीय संगीत गायन में जीआईसी रुद्रप्रयाग के मनोज थापा, सुगम संगीत गायन में जीआईसी लैंसडौन पौड़ी के दिनेश चंद्र पाठक अव्वल रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को डायट सभागार में आयोजित समारोह का प्राचार्य चेतन प्रसाद नौटियाल और रंगकर्मी महिपाल सिंह नेगी ने शुभारंभ किया। अध्यापक प्रतिभा प्रतियोगिता के तहत आयोजित पोस्टर चित्रांकन में जीआईसी नालापानी देहरादून बृजेश जोशी, चित्र संयोजन में जीआईसी मोहनचट्टी पौड़ी के नवल किशोर, लघु चित्रकला में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौशल टिहरी की राधा प्रजापति, शास्त्रीय नृत्य में जीजीआईसी ऋषिकेश मीनाक्षी बुटोला, सेमी क्लासिकल नृत्य में जीजीआईसी श्रीनगर की लता पांडेय और लोकनृत्य में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठडीसैण पौड़ी के जयंती सुंदरियाल प्रथम रहे। शास्त्रीय संगीत वादन में जीआईसी जगतेश्वर पौड़ी के हर्षवर्धन भट्ट, सुगम संगीत वादन में जीआईसी ल्वाणी चमोली के मुरली मनोहर उप्रेती, लोक वाद्य में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंताखोली पौड़ी के धर्मेंद्र चौहान और लोक चित्रकला में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लंबगांव की गीता खुगशाल प्रथम रही। इस मौके पर डा. वीर सिंह रावत जी, डा. सीमा शर्मा, अंजना सजवाण, जितेंद्र राणा, संदीप रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed